फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बाढ़ को लेकर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायत

Thu, 17 Oct 2019 08:01 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
nitish kumar and sushil modi
विज्ञापन

बिहार में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात को लेकर पटना हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के समक्ष दाखिल की गई इस शिकायत में आठ अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन

 
मालूम हो कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में बिहार में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई थी। 27 से 30 सितंबर तक हुई मूसलाधार बारिश से 15 जिलों में बाढ़ की स्थिति हो गई थी। पटना में पंप मंगवाकर कई इलाकों से पानी निकाला गया। 

सरकार के प्रयासों के बावजूद बारिश के बाद पैदा हुए बाढ़ के हालात से लोग अबतक पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। गंदे पानी के जमाव के बीच डेंगू जैसी बीमारी फैलने लगी और लोग हताहत भी हुए। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर इस हालात की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक की। हालात के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए उन्होंने इंजीनियरों और अन्य कर्मियों पर कार्रवाई के अलावा कई आईएएस अधिकारियों को भी इधर से उधर कर दिया। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें