फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार को मिली ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, बाढ़ थर्मल पावर प्लांट की तीसरी इकाई का ट्रायल रन सफल

Thu, 05 Jun 2025 09:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के बाढ़ थर्मल पावर प्लांट की तीसरी इकाई का ट्रायल सफल रहा। अब राज्य को 1110 मेगावाट बिजली मिलेगी, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की ऊर्जा क्षमता को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बाढ़ विद्युत ताप परियोजना के प्रथम चरण की तीसरी इकाई (660 मेगावाट) का ट्रायल रन 5 जून को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इससे राज्य की बिजली जरूरतों को पूरा करने में बड़ी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 3300 मेगावाट

बाढ़ सुपर थर्मल पावर परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 3300 मेगावाट निर्धारित है, जिसे दो चरणों में विभाजित किया गया है।
  • प्रथम चरण में 660×3 मेगावाट (कुल 1980 मेगावाट)
  • द्वितीय चरण में 660×2 मेगावाट (कुल 1320 मेगावाट)
प्रथम चरण की पहली इकाई नवंबर 2021 में और दूसरी इकाई अगस्त 2023 में ऊर्जान्वित की जा चुकी है। अब तीसरी इकाई के सफल ट्रायल रन के साथ यह चरण भी पूरा हो गया है।


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार
विज्ञापन



बिहार को मिलेंगे 1110 मेगावाट
प्रथम चरण के अंतर्गत कुल 1980 मेगावाट बिजली उत्पादन में से बिहार को 1110 मेगावाट बिजली प्राप्त होगी। वहीं, द्वितीय चरण के तहत 2016 में पूरी की गई दो इकाइयों से राज्य को पहले ही 1136 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिल रही है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई, मुख्यमंत्री को दिया श्रेय
इस अवसर पर बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने परियोजना की सफलता पर बधाई दी और कहा कि बाढ़ थर्मल पावर प्लांट राज्य की ऊर्जा आपूर्ति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक "मील का पत्थर" साबित हुआ है। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व का परिणाम है। परियोजना के पूर्ण संचालन से औद्योगिक क्षेत्र, कृषि, व्यापार और घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।” बाढ़ विद्युत परियोजना से राज्य को न केवल बिजली संकट से राहत मिलेगी, बल्कि औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। साथ ही, यह परियोजना रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें