फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार एक्सीडेंट: गश्त पर निकली पुलिस टीम के वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, एसआई समेत तीन घायल

Wed, 23 Sep 2026 05:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बक्सर के नावानगर में एनएच-120 पर पचदरवा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गश्ती पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में SI संजीव कुमार सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नावानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे एनएच-120 पर पचदरवा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गश्ती पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नावानगर थाना के एसआई संजीव कुमार सिंह, पुलिस वाहन चालक ओमप्रकाश सिंह और गृह रक्षक बिहारी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

गश्त के दौरान सामने से आए ट्रक ने मारी टक्कर

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम रात में थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पचदरवा पुल के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की पहचान और वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है।

पढ़ें: बिहार: छेड़खानी का विरोध किया तो बिहार पुलिस की तैयारी कर रही युवती को चाकू मारा, आरोपी फरार

क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन से हादसे की गंभीरता का अंदाजा

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद सामने आई पुलिस वाहन की तस्वीरों में टक्कर की गंभीरता साफ दिखाई दे रही है। वाहन का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

सीएम के कार्यक्रम के बीच पुलिस वाहन हादसे से बढ़ी चिंता
डुमरांव प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त हैं। हालांकि, फरार ट्रक और उसके चालक का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को वामन द्वादशी के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान पुलिस वाहन के साथ हुए हादसे से पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें