फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 07 May 2026 06:20 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

सारण के एकमा-मांझी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार विनोद कुमार सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की।

विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के एकमा-मांझी मुख्य पथ पर हंसराजपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के हेकाम गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश सिंह के 50 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ट्रक एकमा से मांझी की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार उसकी चपेट में आ गया और स्कूटी समेत चालक ट्रक के अगले पहिए के नीचे फंस गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  थाली में मिला मरा हुआ सांप, मिड-डे मील के खाने में चौंकाने वाला खुलासा; 250 से अधिक बच्चे हैं बीमार

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों ने ट्रक के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया और वाहन में आग लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान कई घंटों तक इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रक के आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थी, जिससे वाहन के संदिग्ध होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें