फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सरस्वती पूजा के दौरान भीषण हादसा; डीजे गाड़ी की चपेट में आने महिला की मौत, 15 बच्चे घायल

Wed, 05 Feb 2025 05:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

स्थानीय महेश सिंह ने कहा कि गांव में सभी लोग प्रतिमा विसर्जन का तैयारी कर रहे थे। डीजे गाड़ी रोड के किनारे खड़ी थी। गाड़ी में चाबी लगी हुई थी इसी दौरान एक बच्चा डीजे गाड़ी पर बैठ कर चालू कर दिया।
विज्ञापन
मृतक और घायलों के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में सरस्वती पूजा के विसर्जन दौरान एक भीषण दुर्घटना हुई। अनियंत्रित डेजी गाड़ी के चढ़ने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घटना के अनुसार, विसर्जन के दौरान खड़ी डेजी गाड़ी को एक बच्चे ने ही चाबी घुमा दिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर लोगों पर चढ़ गई। घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां एक महिला और तीन बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना बुधवार करीब एक बजे जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महराजपुर रमना टोली में घटी है। मृतक की पहचान स्वर्ग शहीद अंसारी के जैहरुन निशा (50) के रूप में की गई। घायलों में पूनम देवी 28, अरशद 09, तबरेज अंसारी 07, तोहिद अंसारी 05, नजमा, हजरत अंसारी 10, रेशमा खातून 10 सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय महेश सिंह ने कहा कि गांव में सरस्वती पूजा को लेकर प्रतिमा (मूर्ति) स्थापित की गई थी। बुधवार को दिन शुभ होने के कारण सभी लोग प्रतिमा विसर्जन का तैयारी कर रहे थे। वहीं विसर्जन के दौरान डीजे गाड़ी रोड के किनारे खड़ी थी। गाड़ी में चाबी लगी हुई थी इसी दौरान एक बच्चा डीजे गाड़ी पर बैठ कर चालू कर दिया। जब तब चालक कुछ देख पाते थे तब तक में डीजे गाड़ी दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया। जिससे घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक महिला सहित डेढ़ दर्जन लोग बच्चे घायल हो गए।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां महिला सहित तीन बच्चे की स्थिति काफी गंभीर है।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि विसर्जन के दौरान डीजे गाड़ी चढ़ने से एक महिला की मौत हुई है। वहीं डेढ़ दर्जन लोग घायल है।  सभी का इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं डीजे गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।वहीं घटना की सूचना पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया GMCH पहुंचकर घायल से हालचाल जाना है। साथ ही बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें