फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में युवक को गोली से भूना, घर से बुलाकर ले गया था

Wed, 12 Apr 2023 08:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक गोलियों से छलनी कर दिया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान मनीचक गांव निवासी चंद्रदेव पासवान के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना पासवान के रूप में की गई है।
विज्ञापन
हत्या के बाद उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक गोलियों से छलनी कर दिया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव के समीप की है। घटना बुधवार की देर शाम की है। अपराधियों ने युवक को लगभग आधा दर्जन गोलियां मारी है। मृतक की पहचान मनीचक गांव निवासी चंद्रदेव पासवान के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना पासवान के रूप में की गई है।
विज्ञापन


घर से बुलाकर ले गया था 
घटना के संबंध में परिजनों का आरोप है कि बदमाश उसे घर से बुलाकर ले गए और गोली मार दी। हालांकि, हत्या का क्या कारण है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों का कहना है कि बुधवार की शाम उसे कोई घर से बुलाकर ले गया और देर शाम में सूचना मिली कि वह शेखोपुर गांव के पास खंधे में पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही सदर अस्पताल में परिजनों की दहाड़ गूंजने लगी। उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में छह गोलियां मारी गई है।
विज्ञापन

 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें