फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे शिक्षक को रौंदा दिया

Tue, 14 Feb 2023 04:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे शिक्षक को रौंदा दिया जिससे शिक्षक की घटनास्थल मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के होली बीघा मार्क का है।
विज्ञापन
इलाज के लिए अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे शिक्षक को रौंदा दिया जिससे शिक्षक की घटनास्थल मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के होली बीघा मार्क का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक शिक्षक की पहचान  कोयल बीघा निवासी स्व. मोहन पासवान के पुत्र छोटे लाल निराला बताए जाते हैं। छोटे लाल निराला तारा बीघा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं जो उस समय साइकिल से स्कूल जा रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।.

विज्ञापन


स्कूल जाने के क्रम में हुआ हादसा 
घटना के संबंध में मृतक छोटे लाल निराला के भतीजा कुनाल पासवान ने बताया कि सुबह घर से साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए स्कूल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रहे ईंट से लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार शिक्षक को ठोकर मार दी और। ठोकर लगते ही शिक्षक वहीं गिर पड़े।ट्रेक्टर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शिव सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। पुलिस फिलहाल ट्रेक्टर को थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात में जुट गई है। कुणाल पासवान ने बताया कि मृतक शिक्षक चौधरी छोटेलाल निराला तारा बीघा प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें