फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना सिटी में खाद्य तेल के गोदाम में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक

Mon, 29 Jun 2026 08:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना सिटी में खाद्य तेल के गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि सारा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे में किसी से हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
खाद्य तेल के गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी इलाके में रविवार मध्य रात्रि डालडा, रिफाइन और सरसों तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की 22 छोटी और बड़ी गाड़ियों ने करीब छह घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अगलगी में सबकुछ जलकर खाक हो गया। अनुमान के मुताबिक इस हादसे में डालडा, रिफाइंड और सरसों तेल समेत 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन




हादसा दीदारगंज थाना क्षेत्र के करमलीचक स्थित महुली रोड पर हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब साढ़े 12 बजे सबसे पहले गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना गोदाम के गार्ड को दी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। मौके पर मौजूद गार्ड ने पहले आपातकालीन सेवा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं होने पर फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

खाद्य तेल के गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
बैटरियों में भी लगी आग
जिला अग्निशमन पदाधिकारी रितेश पांडे ने बताया कि रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग की गंभीरता को देखते हुए पटना और आसपास के विभिन्न फायर स्टेशनों से कुल 22 छोटी-बड़ी दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कई घंटे तक लगातार अभियान चलाकर आग पर नियंत्रण पाया गया। उन्होंने गोदाम के समीप बैटरी का भी एक बड़ा स्टोर था। आग वहां तक पहुंचने से स्थिति और गंभीर हो गई। बैटरियों में आग लगने के कारण दमकल कर्मियों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी, लेकिन समय रहते आग को अन्य गोदामों और आसपास के रिहायशी क्षेत्रों तक फैलने से रोक लिया गया।
Bihar Politics: कब बंगला खाली करेंगी राबड़ी देवी? सम्राट चौधरी सरकार ने आज तक का ही दिया था अल्टीमेटम

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
घटना की सूचना मिलते ही गोदाम के मालिक भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इस गोदाम से पूरे बिहार में खाद्य तेल की आपूर्ति की जाती थी। अग्निशमन विभाग का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। इधर, पुलिस टीम भी मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें