फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: औरंगाबाद में जमीनी विवाद में एक व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या, तीन की हालत गंभीर

Sat, 15 Apr 2023 11:18 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद में जमीनी विवाद में एक व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में तीन की हालत गंभीर है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के पटवा टोली स्थित वार्ड दस की है। मृतक पटवा टोली के बम रोड निवासी राजेंद्र साव बताए जाते हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में जमीनी विवाद में एक व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में तीन की हालत गंभीर है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के पटवा टोली स्थित वार्ड दस की है। मृतक की पहचान पटवा टोली के बम रोड निवासी राजेंद्र साव (45) के रूप में की गई है। वहीं मृतक के पुत्र पिंटू कुमार(22), रवि कुमार (24) और पड़ोसी शिव कुमार गुप्ता (38) घायल हैं।
विज्ञापन


दो कट्ठा आवासीय जमीन को लेकर है विवाद
मृतक के परिजनों का कहना है कि राजेंद्र साव और राजेंद्र पटवा के बीच लगभग दो कट्ठा आवासीय जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शनिवार की सुबह अचानक आरोपित पक्ष के लोग लाठी-डंडा एवं कुदाल लेकर पहुंच गए और जमीन पर काम लगा दिए। विरोध करने पर उनलोगों ने अचानक हमला करते हुए इनलोगों की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान राजेंद्र साव की मौत हो गई जबकि बीच बचाव करने के क्रम में राजेंद्र साव के दो पुत्र पिंटू कुमार और रवि कुमार सहित शिव कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों को दाउदनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार पुलिसबल के साथ दाउदनगर पीएचसी पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो कट्ठा जमीन को लेकर मुहल्ले के ही राजेंद्र साव एवं राजेंद्र पटवा में विवाद है। इसी विवाद में राजेंद्र पटवा ने अन्य लोगो के सहयोग से हमला कर दिया जिसमें राजेंद्र साव की मौत हो गई। किसी पक्ष से अभी तक प्राथमिकी के लिए आवेदन नही दिया है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएंगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें