फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से जूझ रहे बिहार में बिजली गिरने से 8 बच्चों की मौत, 9 झुलसे

Fri, 19 Jul 2019 06:19 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
विज्ञापन
बिहार के नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से 8 बच्चों की मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

बाढ़ से जूझ रहे बिहार में एक और आपदा ने 8 मासूमों की जान ले ली। यहां नवादा जिले में शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने से इन बच्चों की मौत हो गई, वहीं 9 बच्चे झुलस गए। सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घटना नवादा के काशीचक इलाके के धानपुर गांव की है। बता दें कि प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है। 
 



यह घटना तब हुई जब धानपुर गांव में दोपहर करीब 25 बच्चे पेड़ के नीचे खेल रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और ये बच्चे उसकी चपेट में आ गए। उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से तुरंत 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान भी किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें