फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः तेजस्वी यादव के मंसूरपुर गांव में 30 दिनों में 17 लोगों की मौत, घर छोड़कर भाग रहे लोग

Sat, 29 May 2021 07:01 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

  • मंसूरपुर गांव के मुखिया के पति मुजाहिद अनवर ने कहा, जब लोगों की मौत हो रही थी तो उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों को फोन कर मदद की गुहार लगाई लेकिन कहीं से भी मदद नहीं मिली। फिर स्थानीय विधायक नेता तेजस्वी यादव को भी फोन किया गया लेकिन उन्होंने भी किसी तरह की कोई सहायता नहीं की।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र मंसूरपुर गांव में लगातार एक महीने में 17 मौतें होने के बाद जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव अब तेजस्वी यादव पर हमलावर हो गए हैं। पप्पू यादव ने अपने ट्विटर पर तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र के इस गांव के मुखिया के पति मुजाहिद अनवर का वीडियो पोस्ट जारी किया है।

विज्ञापन


इसमें मुजाहिद बता रहे हैं कि तेजस्वी यादव के इस गांव में बीते एक महीने में गांव में 17 लोगों की मौत हो गई है। जब तेजस्वी यादव से लोगों ने संपर्क किया तो कोई गांव में देखने तक नहीं आया। अब लोग गांव छोड़कर जा रहे हैं।

मंसूरपुर में इतनी मौते होने के बाद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा- सीएम साहब आप जब ईद की मुबारकबाद दे रहे थे तो वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र का मंसूरपुर गांव कब्रिस्तान बन रहा था। कोरोना से 17 लोग मर गए। आपका कोई नुमाइंदा न इस गांव में गया, न तो कोरोना टेस्टिंग हुई, न ही गांव में सैनिजेशन चल रहा, न इलाज हुआ, न कोई टीका लगाने के लिए आया।  
विज्ञापन


बताया जाता है कि यह गांव तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र के चकसिकंदर पंचायत में आता है। चकसिकंदर पंचायत की मुखिया के पति मुजाहिद अनवर ने बताते हैं कि 12 अप्रैल से 12 मई के बीच गांव में 17 लोगों की मौत हुई है। जब लोगों की मौत हो रही थी तो उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों को फोन कर मदद की गुहार लगाई लेकिन कहीं से भी मदद नहीं मिली। फिर स्थानीय विधायक और बिहार के नेता तेजस्वी यादव को भी फोन किया गया लेकिन उन्होंने भी किसी तरह की कोई सहायता नहीं की।
विज्ञापन


इस समय मंसूरपुर गांव के कई घरों पर ताला लटक गया है। दहशत में पड़े लोग गांव छोड़ कर भाग खड़े हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें