फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIHAR: मुजफ्फरपुर में जन्मदिन के पार्टी में हर्ष फायरिंग करते 11 लोग गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2023 08:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने जन्मदिन के पार्टी का जश्न मनाते हुए हर्ष फायरिंग करने के आरोप में 11 लोगों को रायफल के साथ गिरफ्तार किया है। मामला सकरा थाना क्षेत्र के रुपनपट्टी स्थित एक होटल की है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली भी बरामद किया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में जन्मदिन के पार्टी में हर्ष फायरिंग करते 11 लोग गिरफ्तार - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर पुलिस ने जन्मदिन के पार्टी का जश्न मनाते हुए हर्ष फायरिंग करने के आरोप में 11 लोगों को रायफल के साथ गिरफ्तार किया है। मामला सकरा थाना क्षेत्र के रुपनपट्टी स्थित एक होटल की है। 

विज्ञापन

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर के उस होटल में समस्तीपुर के एक दबंग शक्स की पत्नी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। समस्तीपुर के शख्स के द्वारा  मुजफ्फरपुर में जश्न मनाने का कारण यह था कि जिस महिला का जन्मदिन मनाया जा रहा था उस महिला का ननिहाल उसी थाना क्षेत्र स्थित है जिस थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है। इस दौरान जश्न में डूबे युवक  ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग कर रहे थे। रात के सन्नाटे में अंधाधुन्द फायरिंग से वह इलाका दहलने लगा। गोलियों की आवाज से डरे ग्रामीणों ने किसी अनहोनी की आशंका से सशंकित होते हुए ग्रामीणों ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद 11 युवकों 

ग्रामीणों के शिकायत पर पहुंची थी पुलिस  
 समस्तीपुर के एक दबंग की पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए एक होटल में कुछ लोग पहुंचे। पार्टी के दौरान उन युवकों ने भोजन करने के साथ साथ उनलोगों ने शराब का भी सेवन किया । फिर म्यूजिक बजाकर सभी डांस करने लगे।इसी दौरान झूमते झूमते वे लोग फायरिंग करने लगे। फायरिंग का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा था जिससे क्षेत्र में भय का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों को लगा कि कोई अप्रिय घटना हो गई है या होने वाली है। इसी बात से भयभीत होकर ग्रामीणों ने पुलिस को लगातार हो रहे फायरिंग की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही सकरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के वहां पहुंचते ही वहां होटल में मौजूद बदमाश इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने सभी भागते लोगों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रायफल और गोली हुआ बरामद 
पुलिस ने घटनास्थल से राइफल और गोली बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी 11 लोगों को थाने पर लाया गया है। उनकी ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई जा रही है। वहीँ, डीएसपी पूर्वी ने बताया कि एक होटल मे शराब पार्टी में हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इस दौरान 11 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जब्त राइफल के कागजात की मांग की गई है। फिलहाल जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें