बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से घर में ट्यूशन पढ़ रहे 11 बच्चे घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक, यहां एक तेज रफ्तार बस घर में घुस गई। एसएचओ आफताब आलम के मुताबिक, घटना समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थानाक्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा रोड पर डिहुली गांव में हुई।