फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar 10th Result: आईएएस बनना चाहती हैं बिहार बोर्ड की मैट्रिक सेकेंड टॉपर ज्ञानी अनुपमा, जानें और क्या कहा

Fri, 31 Mar 2023 08:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

बिहार बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया गया। बीएसईबी के परिणाम में शेखपुरा के रहने वाले मोहम्मद अशरफ टॉपर बनकर उभरे हैं, जिन्होंने 489 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा औरंगाबाद की रहने वाली ज्ञानी अनुपमा 486 पाकर दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
मैट्रिक सेकेंड टॉपर ज्ञानी अनुपमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2023 की टॉपर-2 ज्ञानी अनुपमा औरंगाबाद जिले में गोह के न्यू एरिया निवासी शैलेंद्र गुप्ता की बेटी हैं। उन्हें इस परीक्षा में कुल 486 अंक मिले हैं। उनके पिता दाउदनगर में पंचायत रोजगार सेवक हैं। वह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, गोह की छात्रा रही हैं।

विज्ञापन


परीक्षा समिति द्वारा रिजल्ट की घोषणा से ज्ञानी अनुपमा के स्टेट टॉपर-2 होने की जानकारी मिलते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मां सोनी गुप्ता इतनी ज्यादा खुश हुईं कि उन्होंने बेटी को गले लगा लिया। वहीं, पिता शैलेश गुप्ता की भी खुशी का ठिकाना न रहा। दादी बिंदा देवी इतनी खुश हुईं कि कह दिया कि जीयां बेटी तू हमर परिवार के नाक ऊंचा कर दिहला। वहीं, चाची अंजनी देवी भी खुश दिखीं और पूरे परिवार ने मिलकर ज्ञानी अनुपमा को सफलता की बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।

बता दें कि ज्ञानी अनुपमा भी अपनी सफलता से बेहद खुश हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को देती हैं। वह कहती हैं कि आगे की पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहती हैं। वह सोशल मीडिया से दूर रहती हैं और दूसरे छात्रों को भी दूर रहने की सलाह देती हैं। उन्होंने कहा कि वह हर दिन चार से छह घंटे पढ़ाई करती थीं। मेहनत से कभी वह पीछे नहीं रहीं। वह अपने जैसे छात्रों के लिए संदेश में कहती हैं कि जमकर मेहनत करिए, सफलता जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें