फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पप्पू यादव की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; सांसद बोले- अब मां को खोने की हिम्मत नहीं है

Sat, 26 Oct 2024 04:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnia News: मां की तबीयत बिगड़ने से सांसद पप्पू यादव काफी दुखी हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मां की तबियत बिगड़ने की जानकारी साझा करते हुए सांसद पप्पू यादव ने बेहद ही भावुक पोस्ट लिखा। 
 
विज्ञापन
अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे सांसद पप्पू यादव। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मां की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर की निगरानी में इलाज जारी है। जिस वक्त मां की तबीयत बिगड़ी सांसद पप्पू यादव जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। फोन पर मां की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही वे बैठक के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचे और मां से मुलाकात की।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही पिता का हुआ था निधन

बता दें कि हाल ही में सांसद के पिता का निधन हुआ था। उनकी भी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। करीब 15 दिन अस्पताल में रहने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पप्पू यादव काफी आहट हो गई थे। अब मां की तबीयत बिगड़ने से वे काफी दुखी हैं। सांसद पप्पू यादव ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मां की तबियत बिगड़ने की जानकारी साझा करते हुए सांसद पप्पू यादव ने बेहद ही भावुक पोस्ट लिखा। 


भगवान ने पहले ही बहुत कुछ ले लिया है

अपने पोस्ट में सांसद पप्पू यादव ने लिखा, 'बस एक मां ही तो है, इसके बाद किसके सहारे जिएंगे। भगवान ने पहले ही बहुत कुछ ले लिया है, अब मां को खोने की हिम्मत नहीं है। ईश्वर से कामना है कि कभी मेरी मां को कभी दूर नहीं करना। आप सभी से निवेदन है कि मेरी मां के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें