फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नहर किनारे बैठे युवक की हत्या, सीने में मारी गोली; वारदात के बाद गांव में सनसनी

Tue, 22 Sep 2026 08:29 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर के नीमा गांव में सोमवार शाम नहर किनारे बैठे 22 वर्षीय बीए छात्र शत्रुघ्न कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, दो युवकों से कहासुनी के बाद उसे सीने में गोली मारी गई। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में सोमवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को बेहद करीब से सीने के बीचों-बीच गोली मारी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नीमा गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान नीमा गांव निवासी धनंजय सिंह उर्फ संतोष सिंह के 22 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई है। वह बीए का छात्र था।
विज्ञापन


नहर किनारे बैठे युवक से हुई कहासुनी
मृतक के दादा कृष्णा सिंह ने बताया कि शत्रुघ्न सोमवार की शाम घर से करीब 500 मीटर दूर बड़ी नहर के समीप बैठा था। इसी दौरान गांव के ही दो युवक हथियार लेकर वहां पहुंचे। दोनों युवकों की शत्रुघ्न से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। शत्रुघ्न ने जब इसका विरोध किया तो एक युवक ने हथियार निकालकर उसे गोली मारने की धमकी दी।

सीने में गोली मारकर मौके से भागे
परिजनों के मुताबिक, कहासुनी के दौरान युवक ने शत्रुघ्न के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में शत्रुघ्न को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दोपहर में भी हुआ था विवाद
परिजनों के मुताबिक, आरोपियों के साथ शत्रुघ्न का सोमवार दोपहर में भी विवाद हुआ था। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है। शत्रुघ्न की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें