फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: JDU एमलसी के करीबी व्यवसायी नागरमल शिवनारायण के मॉल समेत कई ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे

Fri, 23 Jun 2023 01:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भोजपुर जिले के आरा शहर के चर्चित व बड़े व्यवसायी नागरमल शिवनारायण के मॉल और गोदाम समेत कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी हुई। नागरमल शिवनारायण जेडीयू के एमलसी राधाचरण साह के करीबी हैं। हालांकि आईटी अधिकारियों ने छापेमारी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान मॉल में सुरक्षाकर्मी और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर और आरा के नागरमल मॉल में आयकर की टीम एक साथ छापेमारी कर रही है। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अन्य व्यापारी भी डरे और सहमे हुए हैं। दरअसल, भोजपुर जिले के आरा शहर के चर्चित व बड़े व्यवसायी नागरमल शिवनारायण के मॉल और गोदाम समेत कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी हुई। नागरमल शिवनारायण जेडीयू के एमलसी राधाचरण साह के करीबी हैं। जेडीयू एमलसी राधाचरण साह के यहां छापेमारी के दौरान भी नागरमल शिवनारायण के यहां पूछताछ और दस्तावेजों की जांच हुई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छापेमारी की खबर सुनते ही व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी के दौरान मॉल समेत सभी जगहों को सील कर दिया। बाहर से किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं है और न ही अंदर से कोई बाहर जा सकता है। अधिकारियों के टीम के साथ पैरा मिल्ट्री के जवान भी सुरक्षा में मौजूद हैं।

नागरमल के आरा स्थित ठिकाने पर छापा मारने पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारी

विज्ञापन

जेल रोड स्थित नागरमल मॉल समेत आधा दर्जन ठिकानों पर सुबह सात बजे से छापेमारी जारी है। दर्जनों की संख्या में अधिकारी मॉल के अंदर मौजूद हैं। मुख्य द्वार को सील कर अधिकारियों की टीम दास्तवेज खंगालने में जुटी है। इनकम टैक्स अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन अधिकारियों ने मीडिया से बात करने से साफ इनकार कर दिया।

वहीं,, भागलपुर के जोकसर थाना इलाके में खरमनचक स्थिति नागरमल मॉल में आयकर विभाग की टीम मॉल के दस्तावेजों की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान मॉल को अंदर से बंद कर दिया गया है। किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

 
इनकम टैक्स के आधे दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मी अंदर मॉल में छापेमारी कर रहे हैं। वहीं, मॉल के स्टाफ से भी आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। मॉल के अंदर और बाहर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। वहीं, आयकर विभाग के आए अधिकारी मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर आईटी की टीम कागजात खंगाले का काम कर रही है। वहीं, मॉल के गार्ड ने मीडिया को कवरेज करते देख मॉल का शटर गिरा दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें