फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News:उपेंद्र-स्नेहलता कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का किया जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Sun, 21 Dec 2025 07:35 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा बांका पहुंचे और नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान मिलन समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर देश और बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा इस विकास यात्रा में पूरी निष्ठा के साथ सहभागी बनकर कार्य कर रही है।

उपेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी एवं सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा के साथ बांका पहुंचे, जहां नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान मिलन समारोह में उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उन पुराने कार्यकर्ताओं को ससम्मान पार्टी से पुनः जोड़ना है, जो किसी कारणवश संगठन से दूर हो गए थे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है। पार्टी में लौटने वाले सभी साथियों का वे हृदय से स्वागत करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगी तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि बांका आकर अच्छा लगा और पार्टी में लौटे सभी साथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने कहा कि वह पहली बार बांका आई हैं और यहां आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि बांका के लोग सरल स्वभाव वाले, सहयोगी और सकारात्मक सोच वाले हैं, जिससे मिलकर उन्हें आत्मीयता का अनुभव हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए हुए रवाना, कराएंगे इलाज; जानिए और क्या है बात
विज्ञापन


स्नेहलता कुशवाहा ने सम्मान सह मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा कि इनमें से अधिकांश साथी पहले भी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से जुड़े रहे हैं और अब पुनः संगठन में लौटे हैं, जो पार्टी के लिए शुभ संकेत है। विधायक ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और आपसी सहयोग है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाएंगे और संगठन के विस्तार के लिए ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट रहकर आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें