फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दूध से भरा कंटेनर पलटा, चालक की मौके पर मौत

Tue, 10 Mar 2026 10:34 AM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में दोगच्छी बायपास के पास ट्रक की टक्कर से दूध से भरा कंटेनर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दोगच्छी बायपास मोड़ के आगे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूध से भरे कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर सड़क पर पलट गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बेगूसराय का रहने वाला था चालक
मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के फतेहपुर निवासी 26 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक दूध से भरा कंटेनर लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी।

बेहद खौफनाक था टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: विष्णुपद कॉरिडोर पर बड़ा फैसला: गयाजी की 16 वेदियां रहेंगी यथावत, पिंडदान की भी नहीं बदलेगी परंपरा

 

मौके पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें