फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagalpur Railway station Fire: भागलपुर रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेस्ट रूम में लगी आग; अफरातफरी का माहौल

Sun, 11 Jun 2023 03:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur Railway station Fire: बिहार में रविवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेस्ट रूम में आग लग गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आग में जलकर खाक हुआ वीआईपी गेस्ट रूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में रविवार को भागलपुर स्टेशन के स्टेशन मास्टर के कार्यालय से सटे अति विशिष्ट अतिथि कक्ष में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते पूरे भागलपुर स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सभी यात्रियों को स्टेशन परिसर से बाहर भेज दिया गया है। ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। वहीं, घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, भागलपुर स्टेशन का वीआईपी लॉज पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। उसमें लगे सभी सोफा और एसी-पंखा जलकर खाक हो गए हैं। आग और धुआं इतना है कि लोगों को अंदर जाना मुश्किल हो रहा है। इस घटना को लेकर अभी रेलवे के कोई भी पदाधिकारी साफ तौर पर कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, रेलवे के एक पदाधिकारी ने बताया कि यह आग तकरीबन 12:30 बजे लगी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आकर आग बुझाई। तत्काल सभी गाड़ियों का परिचालन कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें