फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सब-रजिस्ट्रार पर EOU का बड़ा एक्शन, पटना सहित चार चार ठिकानों पर एक साथ धावा; काली कमाई का खुलासा

Wed, 06 May 2026 04:57 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ईओयू ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सब-रजिस्ट्रार के चार ठिकानों पर एक साथ धावा बोला है। फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
ईओयू कार्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई लगातार शिकंजा कस रहा है। ताज़ा मामला सुपौल का है, जहाँ सब-रजिस्ट्रार अमरेन्द्र कुमार के पटना सहित चार ठिकानों पर EOU की टीम ने एक साथ धावा बोला है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में चल रही इस छापेमारी ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नए चेहरे को भी मौका देगी भाजपा, नीतीश, चिराग, मांझी और कुशवाहा की पार्टी से कितने मंत्री बन रहे?

1.10 करोड़ की अवैध संपत्ति का है मामला
ईओयू की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अमरेन्द्र कुमार ने अपनी वैध आय के स्रोतों से लगभग एक करोड़ दस लाख 64 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जमा की है। शिकायत मिलने के बाद सबूतों का सत्यापन किया गया। आरोप सत्यापित होने के बाद पटना स्थित ईओयू थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : अनंत सिंह को अब कौन-कैसे बचाएगा? हर बार जेल जाकर निकल रहे; इस बार क्या होगा?

कोर्ट से वारंट के बाद कार्रवाई
ईओयू ने पटना स्थित निगरानी विशेष न्यायालय से सर्च वारंट हासिल किया। इसके बाद डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में ईओयू को जमीन और फ्लैट के निवेश से जुड़े कई कागजात प्राप्त हुए हैं। इसके अलावे कई बैंक के खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट भी जब्त किए गए हैं। ईओयू टीम का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि करने वाले डिजिटल और भौतिक सबूत भी प्राप्त हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें