फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर प्रमंडल के चार बड़े करदाताओं के यहां वाणिज्य कर का छापा; कर चोरी और सही विवरण न देने का आरोप

Sat, 03 Jun 2023 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर प्रमंडल के राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) किशोर कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रमंडल के कई व्यवसायी आईटी सेल द्वारा डाटा विश्लेषण के आधार पर विभाग के रडार पर हैं। खासकर वे जिन्होंने सही-सही तरीके से अपनी बिक्री को प्रदर्शित नहीं किया है और न ही कर का भुगतान किया है।
विज्ञापन
किशोर कुमार सिन्हा, राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन), भागलपुर प्रमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भागलपुर प्रमंडल के अंतर्गत भागलपुर, मुंगेर, जमुई और लखीसराय अंचल के एक-एक करदाता के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर छापेमारी शुरू की गई है। यह कार्रवाई भागलपुर राज्य कर आयुक्त सह सचिव डॉ. प्रतिमा के निर्देशानुसार की जा रही है।

विज्ञापन

 

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए किशोर कुमार सिन्हा, राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन), भागलपुर प्रमंडल ने बताया कि इसके तहत भागलपुर अंचल के हरिओम ट्रेडर्स जो आयरन एंड स्टील और सीमेंट के विक्रेता हैं, मुंगेर अंचल के सुमन प्लास्टिक जो प्लास्टिक वेयर के विक्रेता हैं, जमुई अंचल के एसके बैट्री जो इन्वर्टर और बैट्री आदि के विक्रेता हैं और लखीसराय अंचल के जनता ट्रेडर्स जो एफएमसीजी के विक्रेता हैं, के यहां कार्रवाई की जा रही है।

सिन्हा ने आगे बताया कि प्रमंडल के कई व्यवसायी आईटी सेल द्वारा डाटा विश्लेषण के आधार पर विभाग के रडार पर हैं। खासकर वे जिन्होंने सही-सही तरीके से अपनी बिक्री को प्रदर्शित नहीं किया है और न ही कर का भुगतान किया है। यहां तक कि इन व्यवसायियों द्वारा बेचे जा रहे सामानों पर सही तरीके से वैल्यू एडिशन यथा भाड़ा मुनाफा आदि नहीं दर्शाया जा रहा है। भागलपुर के करदाता के छापेमारी में जांच ब्यूरो, भागलपुर प्रमंडल के विनय कुमार ठाकुर सहित भागलपुर अंचल के दीनानाथ अग्रवाल और अभिषेक कुमार सभी राज्य कर सहायक आयुक्त शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सिन्हा ने प्रमंडल के सभी व्यवसायियों से अपील की है कि वे अपना विवरण और सही-सही टैक्स समय रहते जमा करें और इस तरह की परेशानियों से बचें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें