फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू, जानें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार ने क्या की तै

Fri, 11 Jul 2025 07:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर

सार

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में एक महीने तक चलने वाला विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुक्रवार से आरंभ हो गया। उद्घाटन समारोह में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्रियों और गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया।
 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में शुक्रवार से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हो गया। एक माह तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं और हवाई सेवा की घोषणा
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार पूरे सावन मास में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देगी। उन्होंने बताया कि गंगा घाटों से लेकर कांवरिया पथ तक जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और कला-संस्कृति विभाग द्वारा मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ मनोरंजन की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही सुल्तानगंज में हवाई सेवा शुरू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। भागलपुर में छोटे विमानों की उड़ान भी शीघ्र आरंभ होगी जिससे यह क्षेत्र हवाई नक्शे पर स्थापित हो सकेगा।

कांवरियों को मिलेगा वैकल्पिक मार्ग
उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुल्तानगंज से बाबाधाम (देवघर) तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से किया जाएगा, ताकि कांवरियों को सुगम यात्रा का अनुभव हो सके। उन्होंने बताया कि मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव निर्माण की योजना भी पाइपलाइन में है और अगले वर्ष तक फोरलेन निर्माण पूरा हो जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए अगले साल से कांवरियों को शहर में प्रवेश से रोकते हुए उनके लिए अलग मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इससे यातायात नियंत्रण और सुरक्षा में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती से हड़कंप, छह बदमाश दुकान में घुसे, 20 लाख के जेवरात लूटकर भागे

अगुवानी-सुल्तानगंज पुल 18 माह में होगा पूरा
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल को 18 महीने में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस पुल से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार होगा और श्रावणी मेले के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा।

विकास कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित सुल्तानगंज का यह श्रावणी मेला अत्यंत पावन है और राज्य सरकार इसके समग्र विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त दंड मिलेगा।

मेला क्षेत्र के विकास को मिल रही प्राथमिकता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे "डबल इंजन सरकार" का परिणाम बताया। भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने मेला क्षेत्र के सतत विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया, जबकि श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं की सेवा को सर्वोपरि बताया। ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, स्थानीय विधायक ललित नारायण मंडल, पवन यादव और अन्य नेताओं ने भी मेले को बड़े स्तर पर विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


श्रावणी मेले के पहले ही दिन सुल्तानगंज का पूरा इलाका "बोल बम" और "हर हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु गेरुआ वस्त्र पहनकर उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेने पहुंचे और 108 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा के लिए बाबाधाम (देवघर) की ओर रवाना हुए। सुल्तानगंज से देवघर तक आस्था की यह यात्रा एक विशाल मानव श्रृंखला में बदल जाती है, जो सम्पूर्ण क्षेत्र को शिवभक्ति में सराबोर कर देती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें