फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ‘डीएम साहब शादी करा दीजिए’, विक्रमशिला सेतु बंद होने से फंसी बारात; दूल्हे ने लगाई गुहार

Mon, 11 May 2026 07:13 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar News: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद होने का असर अब शादी-विवाह पर भी पड़ने लगा है। नाव सेवा बंद होने से दूल्हा जयराम कुमार गंगा पार नहीं जा सका। परेशान दूल्हे ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा- 'डीएम साहब, शादी करा दीजिए।' पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन
दूल्हे ने डीएम से लगाई मदद की गुहार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद होने के बाद लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब इसका असर शादी-विवाह जैसे पारिवारिक आयोजनों पर भी देखने को मिल रहा है। भागलपुर में एक दूल्हा अपनी बारात लेकर गंगा पार जाने निकला था, लेकिन नाव सेवा बंद होने के कारण बीच रास्ते में फंस गया। इसके बाद दूल्हे ने भावुक होकर जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से दी गई है नाव परिचालन की अनुमति
जानकारी के अनुसार, प्रशासन की ओर से गंगा नदी में सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक ही नाव परिचालन की अनुमति दी गई है। इसी बीच दूल्हा जयराम कुमार अपनी शादी के लिए गंगा पार जाने पहुंचे, लेकिन थोड़ी देर होने की वजह से नाव सेवा बंद हो चुकी थी। ऐसे में दूल्हा और उसके परिजन परेशान हो गए।

डीएम से लगाई शादी ही गुहार
दूल्हे जयराम कुमार ने भावुक अंदाज में कहा- डीएम साहब, शादी करा दीजिए। वहीं उनके जीजा मुकेश कुमार ने बताया कि अगर समय पर गंगा पार नहीं हो पाए, तो शादी का शुभ मुहूर्त निकल जाएगा और पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: खेत में मोटर लगाने गया था इकलौता बेटा, करंट ने छीन ली जिंदगी; चार साल पहले पिता की भी ऐसे ही हुई थी मौत
विज्ञापन


आसपास को लोगों की मुश्किलें बढ़ी
विक्रमशिला सेतु बंद होने के कारण भागलपुर और आसपास के इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोजमर्रा के कामकाज के साथ अब सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम भी प्रभावित होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को शादी-विवाह और अन्य जरूरी कार्यों के लिए विशेष व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस घटना के बाद एक बार फिर विक्रमशिला सेतु बंद होने से उत्पन्न समस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें