फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बुलेट से टकराने के बाद जलने लगी कार, बाइक सवार दो लोग हुए घायल

Wed, 08 Feb 2023 10:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड के समीप बुलेट और कार की टक्कर में कार में आग लग गई। कार चालक सुरक्षित निकल आया, लेकिन बुलेट सवार दो लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
भागलपुर में बुलेट से टकराने के बाद कार में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर में सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए, वहीं कार में आग लग गई। कार तेजी से धूं-धूंकर जलने लगी। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड के समीप बुलेट और कार की टक्कर में कार में आग लग गई। कार मालिक खगड़िया जिले के रिटायर्ड सरकारी शिक्षक रामानंद पासवान हैं। वे तिलकामांझी स्थित प्राइवेट गैरेज में गाड़ी ठीक कराने आए थे। 

मैकेनिक गाड़ी ठीक कर गाड़ी का ट्रायल लेने जीरोमाइल की ओर बढ़ा था। तभी तेज रफ़्तार से आ रही बुलेट से आमने सामने टक्कर हो गई जिससे कार में आग लग गई। वहीं घटना में बुलेट भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि बुलेट पर सवार दोनों लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं कार मैकेनिक को स्थानीय पुलिस की मदद से बचा लिया गया है। फ़िलहाल घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बुलेट चालक का नाम पूर्णिया जिला निवासी विशाल पांडेय है। तिलकामांझी स्थित एक प्राइवेट लॉज में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा है। परिजन अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल स्तिथि नाजुक बताई जा रही है। वहीं घटना को लेकर बताया जा रहा है कि घायल युवक जीरोमाइल के आसपास बर्थडे पार्टी मनाने जा रहा था। वहीं सहयोगी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें