फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छह माह की बेटी से छिना पिता का साया, ADM पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़, CM सम्राट ने किया मुआवजे का एलान

Wed, 29 Apr 2026 02:28 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी शादी उत्तर प्रदेश में तैनात एडीएम से हुई थी और उनकी 6 माह की एक पुत्री है। 
विज्ञापन
कृष्ण भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। 2019 बैच के बीपीएससी अधिकारी कृष्ण भूषण कुमार अपने ईमानदार और कर्मठ कार्यों के लिए जाने जाते थे। कृष्ण भूषण कुमार मूल रूप से मधुबनी जिले के निवासी थे। उन्होंने अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के कारण विभाग में एक मजबूत पहचान बनाई थी।

विज्ञापन


तीन वर्ष पूर्व हुई थी यूपी की एडीएम से शादी
करीब तीन वर्ष पहले उनकी शादी उत्तर प्रदेश में कार्यरत एडीएम से हुई थी। विवाह के बाद उनका पारिवारिक जीवन सामान्य और खुशहाल चल रहा था। उनकी एक 6 माह की पुत्री भी है, जो घटना के समय अपनी मां के साथ मोतिहारी में थी। उनके ससुराल पक्ष के अधिकांश सदस्य मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर क्षेत्र में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।

बेस्ट अकाउंट्स प्रैक्टिस अवार्ड से हुए थे सम्मानित
कृष्ण भूषण कुमार ने 30 जुलाई 2025 को सुल्तानगंज नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदभार संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम उठाए, जिससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ। इसी वर्ष फरवरी में सुल्तानगंज नगर परिषद ने बेस्ट अकाउंट्स प्रैक्टिस अवार्ड में देशभर में पहला स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि के लिए उन्हें दिल्ली में सम्मानित भी किया गया था। इस सफलता ने न सिर्फ भागलपुर बल्कि पूरे बिहार का गौरव बढ़ाया था।
विज्ञापन


कर्मठ अधिकारी के रूप में बनाई पहचान
उनके सहयोगियों के अनुसार, कृष्ण भूषण कुमार एक बेहद ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती अधिकारी थे। उनके कार्यकाल में कई प्रशासनिक सुधार देखने को मिले।
 



25 लाख की सहायता और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिवंगत अधिकारी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अत्यंत ही दुःखद घटना में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार जी का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दिवंगत अधिकारी के दाह-संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उपसभापति का पति ही निकला कार्यपालक का हत्यारा, पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें