फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शव यात्रा में चली ताबड़तोड़ गोलियां! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, एक्शन में पुलिस

Mon, 08 Jun 2026 05:29 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: भागलपुर के नवगछिया में शव यात्रा के दौरान कथित रूप से हथियारों से फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के दौरान फायरिंग करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शव यात्रा के दौरान हथियार से फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




माता के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे लोग
बताया जा रहा है कि जगतपुर गांव निवासी भवेश यादव की माता का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा महादेवपुर घाट पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा हथियार लहराते हुए फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिखे हथियार और फायरिंग
वायरल वीडियो में कुछ युवक हथियार के साथ दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि और उसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लापता महिला का अधजला शव मिला, दूसरी शादी के विवाद में हत्या का आरोप; थानेदार की टिप्पणी से भड़के लोग

पहचान कर होगी कानूनी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति हथियार का प्रदर्शन और फायरिंग करना कानूनन अपराध है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें