फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छात्रा को थप्पड़ पड़ते ही स्कूल बना रणक्षेत्र, शिक्षक को गोली मारने की धमकी; लोगों ने घुसकर किया हंगामा

Wed, 13 May 2026 06:05 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के पीरपैंती स्थित लक्ष्मीपुर विद्यालय में छात्रा को थप्पड़ मारने के विवाद पर ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। शिक्षकों से मारपीट, जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
स्कूल में जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में छात्रा को थप्पड़ मारने के विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। शिक्षकों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के दौरान एक छात्रा ने कथित तौर पर शिक्षक से अभद्र भाषा में बात की। इससे नाराज होकर शिक्षक ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा राजगंज गांव की रहने वाली है। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद करीब 20 से 25 लोग विद्यालय पहुंच गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने शिक्षक समेत अन्य शिक्षकों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते विद्यालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना में 25 मई से लगेगा राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने पीरपैंती थाना को फोन कर मदद मांगी। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार के निर्देश पर डायल 112 और गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

वहीं शिक्षक देवानंद पासवान ने आरोप लगाया कि उनके साथ जातिसूचक गालियां दी गईं और उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने मोहम्मद फैयाज और मोहम्मद मेहरान पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। शिक्षक के अनुसार आरोपियों ने कहा, “बाहर निकलो, गोली मार देंगे।” थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें