फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर नगर निगम की स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, पहली बार चुने गए चार नए सदस्य

Fri, 29 May 2026 08:33 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर नगर निगम की स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) के सात सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव में 22 प्रत्याशियों ने भाग लिया, जबकि 49 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया। चुनाव के बाद सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने चुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बताया।
विज्ञापन
स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में चार नए चेहरों की एंट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर नगर निगम की स्थायी समिति यानी स्टैंडिंग कमेटी के सात सदस्यों के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की मौजूदगी में कराई गई। नगर निगम की इस स्थायी समिति को नगर सरकार का कैबिनेट भी माना जाता है।

22 प्रत्याशियों ने आजमाई किस्मत

भागलपुर नगर निगम में कुल 51 पार्षद हैं। स्टैंडिंग कमेटी के सात पदों के लिए हुए चुनाव में 22 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। चुनाव प्रक्रिया में 49 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया। मतदान के दौरान सात प्रतिनिधियों के लिए डाले गए वोटों में एक मत को अवैध घोषित किया गया।

पहली बार चार नए चेहरों को मिला मौका

चुनाव परिणाम में इस बार चार नए सदस्यों को पहली बार स्थायी समिति में जगह मिली है। नवनिर्वाचित सदस्यों में अश्वनी जोशी मोंटी, अभिषेक आनंद मिश्रा, मनीष कुमार और बबीता देवी पहली बार स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य बने हैं।

ये बने स्थायी समिति के सदस्य

चुनाव के बाद स्थायी समिति के सात सदस्यों के नाम घोषित किए गए। इसमें पहले प्रतिनिधि के रूप में डॉ. प्रीति शेखर, दूसरे प्रतिनिधि के रूप में संजय सिन्हा, तीसरे प्रतिनिधि के रूप में निकेश कुमार, चौथे प्रतिनिधि के रूप में अभिषेक आनंद मिश्रा, पांचवें प्रतिनिधि के रूप में मनीष कुमार, छठे प्रतिनिधि के रूप में अश्वनी जोशी मोंटी और सातवें प्रतिनिधि के रूप में बबीता देवी को निर्वाचित घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई गई शपथ

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में कुल 49 वार्ड पार्षदों ने भाग लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन

 

नगर निगम के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम

वहीं नवनिर्वाचित सदस्यों ने कहा कि वे भागलपुर नगर निगम के सर्वांगीण विकास के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम करेंगे और शहर के विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें