फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वायरल वीडियो ने खोला राज! बेली ब्रिज पर ढिलाई बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, हुआ सख्त एक्शन

Mon, 15 Jun 2026 06:49 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज से मिनी ट्रक गुजरने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच कराई। मामले की पुष्टि होने पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने एक अवर निरीक्षक, तीन सिपाहियों और एक होमगार्ड जवान समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बनाए गए बेली ब्रिज से मिनी ट्रक गुजरने का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच में आरोप सही पाए जाने पर एक पुलिस अवर निरीक्षक, तीन सिपाहियों और एक होमगार्ड जवान समेत कुल पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बेली ब्रिज के उद्घाटन के बाद शुरुआती दिनों में पुल पर भारी जाम की समस्या देखने को मिली थी। हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ और वर्तमान में चारों बेली ब्रिजों से वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है।

बेली ब्रिज से गुजरा था मिनी ट्रक
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक मिनी ट्रक बेली ब्रिज से गुजरता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया, क्योंकि बेली ब्रिज पर केवल छोटे वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि एक मिनी ट्रक वास्तव में बेली ब्रिज से गुजरा था। हालांकि जांच में यह भी सामने आया कि वाहन में बालू, गिट्टी या अन्य भारी निर्माण सामग्री नहीं थी, बल्कि सामान्य सामान लदा हुआ था। इसके बावजूद नियमों के विपरीत वाहन को पुल से गुजरने देना ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही माना गया।
विज्ञापन


पढ़ें-  Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, कहा- फैजल ने भाई को छीना, अब खोलेंगे खान की पोल
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। एसएसपी के आदेश पर एक अवर निरीक्षक, तीन सिपाहियों और एक होमगार्ड जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बेली ब्रिज पर निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यातायात व्यवस्था और पुल की सुरक्षा से जुड़े निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी में लापरवाही और सुरक्षा मानकों से समझौता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें