फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेत में मक्का काट रही मां-बेटी पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही दोनों की मौत

Fri, 05 Jun 2026 06:36 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के एकचारी थाना क्षेत्र में खेत में मक्का काटने गई मां-बेटी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पूनम देवी और उनकी 16 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी ठनके की चपेट में आ गईं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान खवासपुर पंचायत के बड़ी चटाइयां गांव निवासी पूनम देवी (40) और उनकी पुत्री सुप्रिया कुमारी (16) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूनम देवी अपनी बेटी सुप्रिया के साथ लक्ष्मीनियां गांव स्थित खेत में मक्का की फसल काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। ठनके की चपेट में आने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतका के पति लालू मंडल मुंबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: प्रसाद अस्पताल हादसे पर सरकार सख्त! मंत्री रमा निषाद ने किया निरीक्षण; कहा- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एकचारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों पर काम करने के जोखिम को उजागर कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें