फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मजदूरी से लौट रहे थे, घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें; हादसे में तीन की मौत, छह जिंदगी से जूझ रहे

Thu, 16 Apr 2026 06:56 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: भागलपुर के नवगछिया स्थित बाबा विशुराउत पुल पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग मजदूरी कर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
घायल से जानाकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर पुलिस जिला नवगछिया के बाबा विशुराउत पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


112 की टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय ग्रामीणों, डायल 112 की टीम और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मिल्की गौशाला निवासी कारी देवी (70 वर्ष), पत्नी प्रकाश मंडल; संजो देवी (62 वर्ष), पत्नी गरीब शर्मा; तथा पांचु चौधरी (65 वर्ष), पिता बिरंचि चौधरी के रूप में हुई है। बताया गया कि पांचु चौधरी की मौत भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़  
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कारी देवी अपने पीछे तीन पुत्र विपिन, संजीत, रंजीत और एक पुत्री भोली देवी को छोड़ गई हैं। वहीं संजो देवी के पांच पुत्र सुखेंद्र, अमित, पिकेंद्र, राजेश और इंदल हैं, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ये लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में घायल लोगों में पांचो चौधरी (60 वर्ष), फुदनी चौधरी (55 वर्ष), मनोज यादव (40 वर्ष), शोभा देवी, चंपा देवी (40 वर्ष) और बेचनी देवी (50 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

फसल काटने के लिए गए थे सभी मृतक
परिजनों के अनुसार, सभी लोग पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में चना और मसूर की फसल काटने के लिए गए थे और मजदूरी कर पिकअप वाहन से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अन्य मजदूरों को छोड़ने के बाद जैसे ही वाहन नवगछिया जीरोमाइल की ओर बढ़ा, बाबा विशुराउत पुल पर यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत, शव की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। एसआई महेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ट्रैफिक थाना प्रभारी सुजीत कुमार वारसी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा फरार अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी वाहन की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें