फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मित्र के श्राद्ध में हुए शामिल

Sat, 29 Nov 2025 07:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar News: मुख्यमंत्री करीब 10 से 14 मिनट तक अपने मित्र के आवास पर रुके। इस दौरान क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर रोक रही। चूंकि यह चुनाव के बाद सीएम का पहला भागलपुर दौरा था, इसलिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार जनसभा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को विधानसभा चुनाव 2025 के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे। वे यहां भीखनपुर स्थित अपने करीबी मित्र उदय कांत मिश्रा के आवास पर उनकी माता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए तथा परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री पटना से विशेष विमान द्वारा भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। दंगा नियंत्रण वाहन, QRT टीम एवं एंबुलेंस सहित सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया था। प्रमुख मार्ग बरारी चौक, तिलकामांझी, भीखनपुर और एयरपोर्ट रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रही। भागलपुर एयरपोर्ट पर प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी तथा एसएसपी हृदय कांत स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे।

विज्ञापन


पढ़ें: रफ्तार में दौड़ रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल हादसे से बाल-बाल बची 

मुख्यमंत्री करीब 10 से 14 मिनट तक अपने मित्र के आवास पर रुके। इस दौरान क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर रोक रही। चूंकि यह चुनाव के बाद सीएम का पहला भागलपुर दौरा था, इसलिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें