फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान असम राइफल्स जवान की मौत, बेटे की शहादत से गांव में पसरा मातम

Tue, 12 May 2026 09:36 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar News: भागलपुर के कहलगांव निवासी असम राइफल्स जवान शिव शंकर कुमार का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। इलाज के दौरान ऑक्सीजन की कमी से मौत होने की बात सामने आई है। जवान के पार्थिव शरीर का गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान असम राइफल्स जवान की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में तैनात असम राइफल्स के जवान शिव शंकर कुमार का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। जवान की मौत की खबर मिलते ही भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित उनके गांव बैरैनी में मातम पसर गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


माता-पिता के इकलौते पुत्र थे शिव शंकर
मृत जवान की पहचान कहलगांव प्रखंड के सियां पंचायत अंतर्गत बैरैनी गांव निवासी 25 वर्षीय शिव शंकर कुमार के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और तीन वर्ष पहले असम राइफल्स के मेडिकल विभाग में भर्ती हुए थे। परिजनों के अनुसार, शिव शंकर वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के दुर्गम इलाके में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान ऑक्सीजन की कमी होने से उनकी मौत हो गई।

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा
इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शिव शंकर बचपन से ही मेधावी और मिलनसार स्वभाव के थे। उनमें देश सेवा का जज्बा बचपन से था और इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने सेना जॉइन की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: महिला की मौत के बाद अचानक गायब हो गया शव, रहस्यमयी घटना से फैली सनसनी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जवान का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें