फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गुस्से ने छीन ली मासूम की सांसें: पिता ने ही 5 साल के बेटे को जमीन पर पटककर उतारा मौत के घाट

Wed, 22 Apr 2026 02:57 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: बांका जिले के मधौरा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपने 5 वर्षीय बेटे को बेरहमी से जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित किया गया।  
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपने ही पांच वर्षीय बेटे को बेरहमी से जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घबराया हुआ पिता बच्चे को लेकर भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पारिवारिक विवाद बना कारण
मामले में आरोपी के साले ने बताया कि उसकी बहन और जीजा के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह काफी गुस्से में था। इसी गुस्से में उसने अपने ही मासूम बेटे की हत्या कर दी।

शादी की तैयारियों के बीच हुआ हादसा
घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जो बांका थानाक्षेत्र के जमुआ पंचायत के मधौरा गांव की है। मृतक के मामा संतोष पंडित ने बताया कि करीब 9 वर्ष पूर्व उनकी बहन पूनम की शादी चमचम कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही बहनोई द्वारा बहन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पिछले छह माह से बहन और भांजे को वह अपने घर में रखे हुए थे।
विज्ञापन


टॉयलेट के बहाने ले गया बाहर
बताया गया कि आज घर में छोटे भाई की शादी का जश्न चल रहा था और बारात निकलने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान भांजे रोहित को टॉयलेट के बहाने बहनोई घर से बाहर ले गया। कुछ ही देर बाद बांका सदर अस्पताल से बच्चे की दुर्घटना की सूचना मिली। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि पिता उसे लेकर भागलपुर मायागंज अस्पताल चला गया है।

अस्पताल में सामने आया सच
इसके बाद परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि बच्चा मृत अवस्था में पड़ा है और उसका पिता उसके पास बैठा हुआ है। पूछताछ करने पर उसने कहा कि बच्चा मर गया है। यह सुनकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी पर हमला कर दिया। इस दौरान बरारी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।

पुलिस जांच और आरोपी की स्वीकारोक्ति
पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी ने बच्चे को जमीन पर पटकने की बात स्वीकार कर ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। आगे की कार्रवाई बच्चे की मां के बयान के आधार पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मंजिल से पहले थम गई सांसें; प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, एक ही पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल
विज्ञापन


न्याय की मांग और आगे की कार्रवाई
इस बीच मृतक के मामा संतोष पंडित और नानी ने इस जघन्य अपराध को लेकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें