बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे भागलपुर, कहलगांव और सुल्तानगंज में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सुल्तानगंज में गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है और जलस्तर में अभी और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। वहीं भागलपुर और कहलगांव में भी हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। अनुमान है कि सोमवार तक भागलपुर में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच सकती है।
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, कहलगांव में गंगा का जलस्तर सोमवार को 31.18 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 31.09 मीटर से 9 सेंटीमीटर ऊपर है। मुंगेर, भागलपुर और हाथीदह में भी जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है।
निचले इलाकों में पानी का फैलाव, दियारा क्षेत्र के लोग कर रहे पलायन
प्रशासन ने हालात को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। सुल्तानगंज के आरएस कॉलेज घाट पर एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। कांवरियों और स्थानीय लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की गई है। घाटों पर माइकिंग के जरिए सुरक्षा निर्देश दिए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग गंगा पार कर रहे हैं, जिनकी गतिविधियों पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है और हालात पर नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं।
पढ़ें: प्रसव के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा
इस्माइलपुर में तटबंध मरम्मत का कार्य तेज
पीरपैंती में दियारा क्षेत्र में पानी का फैलाव, ग्रामीणों में दहशत
गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब पीरपैंती के रानी दियारा, टपुआ दियारा और एकचारी दियारा में भी दिखने लगा है। पानी निचले इलाकों में फैल रहा है और खेतों में भी भराव शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि फसलें डूबने लगी हैं। कटाव रोकने के लिए पोल और बालू भरी बोरियां रखी जा रही हैं।
गंगा कटाव से चायचक, तोफिल और अठावन में उपजाऊ भूमि नदी में समाई