फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही हाई अलर्ट; खाली कराया गया कोर्ट

Wed, 28 Jan 2026 12:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bomb Threat: भागलपुर सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर में पुलिस बल तैनात कर मेटल डिटेक्टर, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था तत्काल कड़ी कर दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की जा रही है, वहीं बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। एहतियातन फिलहाल कोर्ट परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


पढे़ं: बेगूसराय के साथ इस जिले में भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सुरक्षा बढ़ी, न्यायालय खाली

धमकी की सूचना मिलते ही भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार और सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह व्यवहार न्यायालय परिसर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है, वहीं ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है। फिलहाल कोर्ट परिसर को पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है, लेकिन किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें