फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चलती ट्रेन में लूटपाट के दौरान युवती को फेंका नीचे, इलाज के दौरान तोड़ा दम; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Tue, 22 Apr 2025 03:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: काजल की छोटी बहन जया ने रोते हुए कहा कि दीदी को समय पर मदद मिल जाती, तो शायद वह आज हमारे साथ होती। घटना के बाद काजल के घर में मातम पसरा है। परिजनों ने रेल पुलिस और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदा डिवीजन के साहेबगंज-भागलपुर रेलखंड पर मंगलवार सुबह इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। अप कामाख्या एक्सप्रेस (15620) में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान विरोध कर रही एक युवती को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। यह वारदात सबौर स्टेशन के पास हुई। गंभीर रूप से घायल युवती को मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतका की पहचान खगड़िया निवासी सुनील कुमार की पुत्री काजल कुमारी (22) के रूप में हुई है। काजल कामख्या गया एक्सप्रेस ट्रेन के आरक्षित बोगी एस थ्री (एस/3), सीट नंबर 63 में अपने पिता, मां, भाई, बहन के साथ सफर कर रही थी। वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। सबौर स्टेशन के पास जैसे ही ट्रेन पहुंची, दो बदमाशों ने काजल के बैग से मोबाइल और पैसे छीनने की कोशिश की। काजल ने विरोध किया तो उसे चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया गया।

घटना के बाद परिवार ने इमरजेंसी चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी, लेकिन तब तक काजल रेलवे ट्रैक किनारे लहूलुहान हालत में पड़ी रही। परिजनों का आरोप है कि मौके पर न तो कोई आरपीएफ जवान आया, न ही जीआरपी की तरफ से कोई मदद मिली। मजबूरी में परिवार ने खुद काजल को ऑटो से मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। काजल की छोटी बहन जया ने रोते हुए कहा कि दीदी को समय पर मदद मिल जाती, तो शायद वह आज हमारे साथ होती।
विज्ञापन


पढ़ें: बाढ़ क्षेत्र में पांच पिलर पर बन रहा स्कूल, फाउंडेशन भी सड़क से नीचे; ग्रामीणों ने जताई आपत्ति    

घटना के बाद काजल के घर में मातम पसरा है। परिजनों ने रेल पुलिस और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रेन में आरपीएफ जवान मौजूद थे, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई और मदद भी नहीं मिली। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषी रेलकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।   खगड़िया जिले के परबत्ता थाना के निवासी हैं।

रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेनों में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि जिन ट्रेनों में सुरक्षा बल तैनात रहते हैं, वहां भी यात्री सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
रेल एसपी रमण चौधरी ने बताया कि मृतका काजल के पिता सुनील कुमार पंडित के बयान पर भागलपुर जीआरपी थाने में लूटपाट व हत्या मामले मे अज्ञात के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि आरोपित बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि मालदा डिवीजन द्वारा इस घटना की विस्तृत जांच आरंभ की जा चुकी है। दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। सुरक्षा और उत्तरदायित्व के सभी पहलुओं की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है, और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें