फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या...पुलिस जमीनी विवाद बता रही, परिजन बोले- बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 22 Dec 2025 06:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar Crime: 70 वर्षीय राम बिलास राय की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। परिजनों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी को वजह बताया है, जबकि पुलिस इसे जमीनी विवाद मान रही है। पुलिस जांच में जुटी है, गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) से एक बड़ी खबर सामने आई है। खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतखंड गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना में 70 वर्षीय राम बिलास राय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या के पीछे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग का आरोप लगाया है, जबकि स्थानीय पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद से जोड़कर देख रही है।

परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8 बजे पांच की संख्या में हथियारबंद लोग अचानक राम बिलास राय के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने रंगदारी की मांग को लेकर विवाद शुरू किया और फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राम बिलास राय मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े।

परिवार का कहना है कि आरोपी इतने हथियारों से लैस थे कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी बीच-बचाव नहीं कर सके। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल राम बिलास राय को इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से 2.25 लाख की लूट, अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम    

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ समय से राम बिलास राय से लगातार पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने इस मामले में ठोस कार्रवाई की होती, तो शायद इस बुजुर्ग की जान बचाई जा सकती थी।

वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

फिलहाल भरतखंड थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान, स्थानीय लोगों की जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें