तिलकामांझी थाना भागलपुर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मामले को लेकर सिटी एसपी श्री राज ने टेलीफोन पर बताया कि सभी थानों की पुलिस सीनियर एसपी आनंद कुमार के निर्देशानुसार अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्ती करती है। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर आरोपी युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पूछताछ के दौरान आरोपी अधिवक्ता पप्पू यादव ने यह कबूल किया है कि वह पहले भी हथियार लेकर घूमता था। पुलिस के मुताबिक वह दहशत फैलाने के इरादे से हथियार लेकर घूम रहा था। फिलहाल आरोपी के आपराधिक पृष्ठभूमि को खंगाला जा रहा है।