फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में आज: प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, सुधाकर सिंह किस मामले में करेंगे बड़ा खुलासा?

Tue, 03 Nov 2026 08:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में आज राजनीतिक गतिविधियां तेज रहेंगी। भाजपा अपने वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। वहीं, राजद सांसद सुधाकर सिंह बिहार पुलिस के बड़े अधिकारी के खिलाफ बड़ा खुलासा करेंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के यूथ विंग के नए अध्यक्ष का भी पटना में स्वागत होगा। इसके अलावा किन इलाकों में बिजली गुल रहेगी? पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
पटना में आज क्या है खास? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में आज का दिन राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम रहने वाला है। भारतीय जनता पार्टी अपने वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसका शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया करेंगे। वहीं शिक्षक, दरोगा, रेडियो ऑपरेटर, सिपाही और बेल्ट्रॉन के अभ्यर्थी आज बड़ा प्रदर्शन करेंगे। पिछले एक महीने से यह लोग गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे हैं। 11 बजे गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च के लिए निकलेंगे।  वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह बिहार एसटीएफ के डीजी कुंदन कृष्णन को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के यूथ विंग के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल कुशवाहा का पटना में स्वागत किया जाएगा। दूसरी ओर, परियोजना कार्य के कारण शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


जानिए, आज की प्रमुख गतिविधियां

सुबह नौ बजे: कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर भाजपा का कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी आज अपने वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि मनाएगी। इस मौके पर पार्टी की ओर से बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया करेंगे। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

सुबह 11 बजे: गांधी मैदान के पास जुटेंगे बेल्ट्रॉन के अभ्यर्थी
गांधी मैदान में बाद अपनी अपनी मांगों को लेकर कई प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी प्रदर्शन करेंगे। इनमें शिक्षक, दरोगा, रेडियो ऑपरेटर, सिपाही और बेल्ट्रॉन के अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थियों ने मार्च का एलान किया है। गांधी मैदान 11 बजे मार्च निकालेंगे। मुख्यमंत्री आवास तक जाने की योजना है। 
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे: एसटीएफ के डीजी कुंदन कृष्णन पर सुधाकर सिंह का बड़ा खुलासा
बिहार एसटीएफ के डीजी कुंदन कृष्णन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब वह उनके खिलाफ बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। इसके लिए सुधाकर सिंह ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता बुलाई है। माना जा रहा है कि इस दौरान वह कुंदन कृष्णन को लेकर अपनी बात रखेंगे और कई अहम मुद्दों पर जानकारी साझा करेंगे।

दोपहर 12:30 बजे: पटना पहुंचेंगे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के यूथ विंग के अध्यक्ष राहुल कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के यूथ विंग के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल कुशवाहा आज पटना पहुंचेंगे। उनके आगमन पर पार्टी की ओर से स्वागत की तैयारी की गई है। दोपहर 1:30 बजे पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित होगा। इस दौरान राहुल कुशवाहा यूथ विंग की गतिविधियों, संगठन विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में जानकारी साझा करेंगे।

दोपहर 12 से 3 बजे: बहादुरपुर के एमजी नगर फीडर से बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
पटना में परियोजना से जुड़े कार्य के कारण आज कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बहादुरपुर स्थित एमजी नगर फीडर से दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में इस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को सलाह है कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें