बिहार में बेल्ट्रॉन में निकली वैकेंसी।
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार के विभागों कार्यालयों निकायों को कंप्यूटर तकनीकी कर्मी उपलब्ध कराने वाले बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड बेल्ट्रॉन ने प्रोग्रामर के चयन के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक जारी कर दिया है। बेल्ट्रॉन सीबीटी आधारित दक्षता परीक्षा लेकर सफल अभ्यर्थियों का पैनल अपनी मैनपावर एजेंसी को देता है जिसके जरिए इन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाती है।
बेल्ट्रॉन द्वारा प्रोग्रामर की सूची (पैनल) तैयार की जाती है
बेल्ट्रॉन द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, मैनपावर एजेंसी के माध्यम से राज्य सरकार के विभागों को मैनपावर एजेंसी के माध्यम से कंप्यूटर तकनीकी कर्मियेां की सेवा संविदा के आधार पर उपलब्ध कराई जाती है। अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन बेल्ट्रॉन द्वारा कराया जाता है और सीबीटी आधारित दक्षता परीक्षा में सफल होने के बाद चयन योग्य अभ्यर्थियों की सूची निगम की मैनपावर एजेंसी को उपलब करा दी जाती है। बेल्ट्रॉन द्वारा प्रोग्रामर की सूची (पैनल) तैयार की जाती है।
- शैक्षणिक योग्यता : BTech (CS), BE (CS), MCA, B.Sc Engg (CS), M.Sc IT
- उम्र सीमा : एक अगस्त 2022 को न्यूनतम 21 और अधिकतम 60 वर्ष।
- आरक्षण : सभी अधियाचनाओं में राज्य सरकार की आरक्षण नीति का पालन किया जाएगा और रोस्टर के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रेषित कराया जाएगा।
- सेवा शर्तें ; निर्धारित सेवा शर्तों के साथ अभ्यर्थी चयनित सेवा प्रदाता के साथ एकरारनामा करेंगे। चयनित सेवा प्रदाता द्वारा प्रेषित अभ्यर्थी बेल्ट्रॉन से अधियाचना करने वाले कार्यालय में उनकी आवश्यकतानुसार और उनके निर्देश में बाह्य शर्तों पर काम करेंगे।