फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Apr 2024 05:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

परिजनों का आरोप है कि घटनस्थल पर बाइक के पास कई लोगों का पैर का निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि राजू को मारकर उसके शव को पेड़ से टांग दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को फंदा डालकर पेड़ से लटका दिया। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा पानगाछी स्थित एक बगीचा बागान की है। मृतक की पहचान छोटी एघू के रहने वाले राजू कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया है कि राजू मोटरसाइकिल से निकला था। अचानक पता चला कि राजू कुमार की किसी ने हत्या कर उसका शव को पेड़ से टांग दिया है। जब परिजन बगीचा पहुंचे तो राजू कुमार का शव पेड़ से लटका मिला। इस दौरान परिजनों ने बताया कि राजू कुमार को बेहरमी में से पहले पिटाई की उसके बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। 

उन्होंने बताया है कि मृतक राजू कुमार का मोटरसाइकिल घटनास्थल से काफी दूर थी। मोटरसाइकिल के पास कई लोगों का पैर का निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि पहले उसको उसे जगह से खींच कर ले जाया गया और उसकी हत्या कर उसको पेड़ से टांग दिया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया है कि एक युवक का शव को पेड़ से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक राजू कुमार मटिहानी विधानसभा के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह के पुत्र का ड्राइवर था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें