फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दो महीने तक झेलती रही कथित शोषण, मौका मिलते ही थाने पहुंची नाबालिग; छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 07:41 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में मुजफ्फरपुर की नाबालिग लड़की को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर नैदेल घाट रेडलाइट इलाके में लाने और करीब दो महीने तक देह कारोबार में धकेलने का आरोप सामने आया है।
विज्ञापन
नैदेल घाट रेडलाइट क्षेत्र में पुलिस ने की छापेमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर नैदेल घाट रेडलाइट इलाके में लाने और करीब दो महीने तक देह कारोबार कराने का आरोप सामने आया है। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर बखरी थाना पहुंची और पुलिस के सामने अपनी आपबीती बताई। पीड़िता के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने नैदेल घाट रेडलाइट क्षेत्र में छापेमारी कर देह कारोबार संचालक बब्लू नट के पुत्र विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है।

दो महीने तक झेलती रही परेशानी, फिर खुद थाने पहुंची पीड़िता

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उसे कथित तौर पर फंसाकर नैदेल घाट इलाके में लाया गया था। आरोप है कि इसके बाद उसे करीब दो महीने तक जबरन देह कारोबार में धकेला गया। मौका मिलने पर वह किसी तरह वहां से निकलने में सफल हुई और सीधे बखरी थाना पहुंची।


ये भी पढ़ें- बिहार: जमुई कोर्ट पहुंचा ‘मड़वा पहाड़’ कांड का मुख्य आरोपित नंदन यादव, सुरक्षा में छावनी बना व्यवहार न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्यशैली पर भी उठे सवाल
मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि पीड़िता खुद किसी तरह भागकर थाने नहीं पहुंचती तो क्या पुलिस को इस कथित गतिविधि की जानकारी मिलती? यह जांच का महत्वपूर्ण विषय है। अब सवाल यह है कि पुलिस की जांच सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित रहती है या पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होता है। पीड़िता के लगाए आरोपों की स्वतंत्र और संवेदनशील जांच के साथ यह भी पता लगाना जरूरी है कि उसे वहां कौन लाया, किसके संरक्षण में रखा गया और इस मामले में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें