फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bankipur Vidhan Sabha : प्रशांत किशोर बांकीपुर से जन सुराज प्रत्याशी; भाजपा के सामने खुद उतरे, CM भी निशाने पर

Sun, 05 Jul 2026 12:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bankipur Assembly By-Election: साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जन सुराज पार्टी एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर रही है। पार्टी ने पहले ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने का एलान कर दिया था। अब जन सुराज ने प्रशांत कुमार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
पीके का सीएम नीतीश पर निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इस बीच जन सुराज पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। जन सुराज ने प्रशांत कुमार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती उम्मीदवार के नाम को लेकर स्पष्ट संकेत दे चुके थे। पिछले कुछ दिनों से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उपचुनाव की रणनीति को लेकर लगातार बैठकें कर रहा था।
विज्ञापन



क्या बोले प्रशांत कुमार
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता और बिहार की जनता को आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मेरे कंधे पर रखी है। बांकीपुर में चुनाव लड़ने की जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे मैं पूरी तरह से निभाऊंगा। अगले 5 वर्षों में बिहार में जब तक परिवर्तन नहीं आता तब तक मैं संघर्ष करता रहूंगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि नवंबर 2025 में जिन मतदाताओं ने जनसुराज की वोट दिया, उन सबको मैं धन्यवाद देता हूं। बांकीपुर की जनता से मैं वादा करता हूं कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा। मैं आपको अस्वस्थ करता हूं कि अगर आप अपना जनप्रतिनिधि बनाकर जनसुराज के प्रतिनिधि को भेजते हैं तो वह 242 विधायकों पर भारी पड़ेगा। इस दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि वह पिछले दरवाजे से मुख्यमंत्री बने हैं। वह एक सिलेक्टेड मुख्यमंत्री है। उनका भी चाल चरित्र और चेहरा जल्द ही सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीट से बिहार की राजनीति बदलेगी- प्रशांत कुमार
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं बेहतर हूं या खराब हूं यह तय जनता को करना है। बांकीपुर की जनता से मैं अपील करता हूं कि आप केवल एक ईमानदार और अच्छे प्रत्याशी को अपना नेता चुनें। इस सीट से बिहार की सरकार नहीं बदलेगी। बल्कि बिहार की राजनीति बदलेगी। यह बिहार को एक नया विकल्प देने का चुनाव। बांकीपुर के चार लाख मतदाताओं से मैं समर्थन मांग रहा हूं।

 

प्रशांत किशोर के लिए जीत हासिल करना काफी मुश्किल

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लंबे समय से इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। यहां पर कायस्थ वोटर हमेशा से निर्णायक भूमिका में रहते हैं। ऐसे में अगर ब्राह्मण जाति से आने वाले प्रशांत किशोर अगर चुनावी मैदान में उतरते हैं और भाजपा किसी कायस्थ चेहरे को मैदान में उतारे तो प्रशांत किशोर के लिए यहां जीत हासिल करना काफी मुश्किल होगा। भाजपा के पास बांकीपुर सीट का करीब 63 फीसदी वोट शेयर है। और, प्रशांत किशोर के पास करीब पांच फीसदी। यह अंतर काफी बड़ा है। 30 जुलाई को चुनाव होना है कि ऐसे में प्रशांत किशोर के लिए वोट शेयर बढ़ाना काफी चुनौती भरा काम होगा।

 

अब जानिए 2025 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बारे में...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र (संख्या-182) से भारतीय जनता पार्टी के नितिन नवीन ने लगातार एक और जीत दर्ज करते हुए 98,299 वोट (62.66% वोट शेयर) हासिल किए। राष्ट्रीय जनता दल की रेखा कुमारी को 46,363 वोट (29.55% वोट शेयर) मिले और वह दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी की वंदना कुमारी को 7,717 वोट (4.92% वोट शेयर) प्राप्त हुए, जबकि अन्य उम्मीदवारों और नोटा को शेष वोट मिले। नितिन नवीन ने रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराकर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा। भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन और जनसुराज प्रत्याशी वंदना कुमारी के बीच वोटों का अंतर 90,582 का था। वहीं वोट शेयर का अंतर: 57.74 प्रतिशत अंक था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें