फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के रास्ते कोलकाता जा रही बांग्लादेशी महिला को रेल पुलिस ने पकड़ा; AC बोगी में कर रही थी सफर

Sat, 03 Jun 2023 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

रेल पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई महिला की तबीयत बिगड़ी हुई थी। उसे शहर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे नाम पते का सत्यापन कराया जा रहा है। हिंदी भाषा में उसे दिक्कत आ रही है। बांग्लादेशी महिला भारत में किस उद्देश्य से आई, इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में भर्ती पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में राजकीय रेल थाना पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही बांग्लादेश की महिला को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। खुफिया सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद जीआरपी ने यहां से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को खंगाला। अंत में वह गोरखपुर-हावड़ा पूर्वांचल एक्सप्रेस में पकड़ी गई। रेल एसपी डा. कुमार आशीष ने महिला के पकड़े जाने की पुष्टि की है। हालांकि जांच पूरी होने तक किसी तरह की जानकारी देने से उन्होंने इनकार कर दिया है। इसकी जानकारी पटना पुलिस मुख्यालय को दे दी गई है। वहां की टीम पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली-न्यू जलपाइगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के बी-2 कोच में सफर करने की जानकारी मिली थी। उसके बाद मुजफ्फरपुर में ट्रेन के रुकने के बाद तलाशी ली गई, लेकिन महिला नहीं मिली। उसके बाद एक अन्य ट्रेन में भी जांच की गई। उसमें भी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तीसरी ट्रेन गोरखपुर-हावड़ा पूर्वांचल एक्सप्रेस में जांच के दौरान उसे पकड़ा गया।

रेल पुलिस का कहना है कि महिला की तबीयत बिगड़ी हुई थी। उसे शहर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे नाम पते का सत्यापन कराया जा रहा है। हिंदी भाषा में उसे दिक्कत आ रही है। बताते चले कि बांग्लादेश की यह महिला भारत में किस उद्देश्य से आई और कहां-कहां रुकी, इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला को पकड़ने के लिए दिल्ली से लेकर पटना की पुलिस लगी थी। दिल्ली से चलने के बाद उसने गोरखपुर तक का सफर किया। वहां से वह हावड़ा जाने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस में सवार हुई थी। इसकी सूचना गोरखपुर से पटना पुलिस मुख्यालय को मिली। कई स्टेशन पार कर जाने के बाद मुजफ्फरपुर जीआरपी ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें