फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Boat Accident : नदी की तेज धारा में था बस एक रस्सी का सहारा; कितना खतरा लेकर रोज स्कूल जाते थे बच्चे

Thu, 14 Sep 2023 04:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : कई इलाकों में बाढ़ की नौबत है। नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। धारा भी तेज है। बागमती नदी में नाव को धारा डिगा नहीं सके, इसकी जिम्मेदारी एक रस्सी पर थी। वह रस्सी टूट गई और इस अफरातफरी में नाव पलट गई। बच्चे रोज इस खतरे से गुजरते थे।
विज्ञापन
नाव हादसे के बाद लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतरनाक स्टंट में दिखाया जाता है कि नदी के दो छोर को रस्सी से जोड़कर उसके भरोसे स्टंटमैन इधर से उधर जाते हैं। बागमती नदी की तेज धारा में नावों को नियंत्रित करने के लिए यही व्यवस्था रखी गई थी। धारा के कारण नाव नियंत्रण से बाहर नहीं हो, इसके लिए दोनों छोर से जुड़ी रस्सी को नाव से जोड़कर रखा जाता था। गुरुवार को मुजफ्फरपुर में हुए नाव हादसे के पीछे उसी रस्सी का अचानक टूटना वजह है। वैसे, एक और वजह पुलिस स्वीकार कर चुकी है कि नाव की क्षमता से अधिक यात्री थे। गुरुवार को मुजफ्फरपुर में गायघाट थाना के बेनीबाद ओपी क्षेत्र अंतर्गत बागमती नदी पर बने मधुरपट्टी घाट के पास नाव हादसे में अबतक मरने वालों की संख्या पुलिस नहीं बता रही, लेकिन 10 से ज्यादा स्कूली बच्चों के साथ महिलाओं के भी नदी में विलीन होने की सूचना आ रही है।

विज्ञापन




नाव पर बैठकर स्कूल जा रहे थे सभी बच्चे
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार की सुबह नाव पर सवार होकर करीब बच्चे समेत 32 लोग गायघाट प्रखंड के बलौर हाई स्कूल जा रहे थे। नाव पर कुछ बच्चे और महिलाएं भी थी। कुछ पुरुष भी थे। रस्सी के सहारे नदी से नाव पार करती है। इसी दौरान  बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास रस्सी टूट गई और बच्चों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बागमती नदी में डूब गई। इस घटना के बाद नाव सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। नाव पर सवार 20 से अधिक बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि करीब 12 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। SDRF और NDRF की टीम इनकी तलाश कर रही है। 

लापता सभी गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी गांव के रहने वाले
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार खुद मामले की छानबीन में जुट गये हैं। इधर, जो 12 बच्चे लापता हैं, उनकी सूची नीचे लिखी गई। लापता हुए सभी गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी गांव के रहने वाले थे। इनमें से अधिकांश बच्चे 9वीं और 10वीं के छात्र हैं। 
  1. कामिनी कुमारी (16) पिता राजेश राय
  2. सुष्मिता कुमारी  (16) पिता लक्ष्मी राय
  3. बेबी कुमारी पिता जगदीश राय
  4. सजदा बानो (16) पिता मो सफी 
  5. गणिता देवी पति राम दयाल चौपाल
  6. अजमत पिता (4) मो नौशाद उम्र 4 वर्ष
  7. रीतेश कुमार पिता राम जीवन राय
  8. शिवजी चौपाल पिता ध्यानी चौपाल
  9. शमशुल पिता मो. अयूब 
  10. वसीम पिता मो इस्माईल
  11. पिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी 
  12. मिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें