फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: झाड़-फूंक के बहाने बाबा ने महिला से किया यौन शोषण; पंजाब ले जाकर की शादी फिर मुजफ्फरपुर लाकर छोड़ा

Fri, 19 May 2023 02:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के एक गांव की महिला तबीयत खराब होने पर एक बाबा के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी। वहां बाबा से उसके साथ संबंध बनाए। महिला के विरोध करने पर बाबा ने खुद को अकेला बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया। अब पीड़िता ने पियर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बाबा द्वारा झाड़-फूंक के बहाने महिला को चावल खिलाकर उसका यौन शोषण करने, शादी करने और फिर छोड़ देने का मामला सामने आया है। यह मामला पियर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक महिला (28) तबीयत खराब होने पर एक बाबा के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी। वहां बाबा उसके साथ संबंध बनाता है। महिला के विरोध करने पर बाबा खुद को अकेला बताकर प्रेमजाल में फांस लेता है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पियर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी तकरीबन 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ दूसरे राज्य चली गई। जहां उसका पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। इसी बीच उन्हें एक बेटा हुआ। उसके बाद वह वापस अपने गांव लौट आई। गांव में उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर वह अपनी भाभी के साथ वह पीरापुर पंचायत के हरपुर गांव निवासी बाबा कृष्ण देव पासवान के पास पहुंची थी। जहां बाबा ने झाड़-फूंक के नाम पर महिला को चावल खाने को कहा। चावल खाने के बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद बाबा ने उससे शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। इस तरह कई दिनों तक दोनों मिलते रहे। फिर, बाबा उसे अपने साथ पंजाब के जालंधर ले गया। जहां दोनों ने शादी कर ली। वहां से लौटकर महिला ने अपने पति को छोड़ दिया और मुजफ्फरपुर में एक किराए के मकान में बाबा के साथ रहने लगी। इसी बीच बाबा ने उसे धोखा दे दिया। अब वह उसे रखने से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें