बाबा के दरबार में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
तीन शिफ्ट में लगी ड्यूटी
जिला प्रशासन की ओर से सभी की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई गई है। वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करवाया जाएगा। मीरगंज और भोरे की तरफ से आने वाले रास्तों पर पुलिस तैनात रहेगी। सभी चौराहों और बाजारों में जाम से बचने के लिए पुलिस सतर्क रहेगी। डीएम ने कहा कि ये पांच दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। सभी को सुरक्षा, ट्रैफिक और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी सतर्कता बरतनी होगी। हथुआ के एसडीएम को सभी कर्मचारियों को समय पर खाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
24 घंटे मेडिकल कैंप
आयोजन स्थल पर 24 घंटे मेडिकल कैंप रहेगा। डॉक्टर, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। भोरे और हथुआ के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है। आग से बचाव के लिए अग्निशमन वाहन का इंतजाम किया गया है। सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। नगर परिषद के वाहन कूड़ा उठाने के लिए मौजूद रहेंगे। दिव्य दरबार वाले दिन खास सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए दिव्य दरबार 8 मार्च को कथा शुरू होने से पहले ही लगाया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की गलत सूचना फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि यह टीम वर्क है। जरा सी भी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।