नौबतपुर में बाबा का प्रवचन सुनने को उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
दो बजे से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए कड़ी धूप में खड़े हैं। पूछताछ पर बताया कि बाबा के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। बाबा हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं यह बात उनकी सबसे अच्छी लगी है। एक अन्य समर्थक ने कहा कि एक भाई बीमार है, उसके स्वस्थ होने की कामना लेकर बाबा के दरबार में आया हूं। महावीर मंदिर से वह वहीं निकल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को इस बात का एलान कर दिया था। इधर, बाबा बागेश्वर धाम सोमवार देर रात होटल के सामने खड़े अपने समर्थकों से मिलने बाहर निकले थे। बाबा ने भजन गाते हुए कहा कि ओ पापी मन करले भजन, मौका मिला है तो कर ले जतन। बाद में क्या मिल पाएगा, जब पिंजरे से पंछी निकल जाएगा। इसके बाद उनके समर्थक जय श्री राम और जय बाबा बागेश्वर के जयकारे लगाने लगे।
सोमवार को लगा था दिव्य दरबार, निकाली गई थी पर्च
सोमवार को दोपहर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कथा वाचन से पहले
दिव्य दरबार लगाया था। उन्होंने सामूहिक अर्जी भी निकाली। पंडाल में भीड़ में से किसी को बुलाते और उनकी पर्ची निकालते। एक महिला पत्रकार ने पर्ची पर पूछे जाने वाले सवाल का जवाब पहले से लिखे होने की आशंका जताते हुए ताक झांक किया तो बागेश्वर वाले बाबा ने कहा कि आप खुद ही अपने पसंद से 2 लोग को ढूंढ कर ले आइए मैं पहले से उसका जवाब लिखकर रख रहा हूं।
27 सितंबर को गया में दरबार लगाएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बिहार में अगला दरबार गया में लगेगा। बाबा
27 सितंबर को दरबार लगाएंगे। यहां हनुमंत कथा भी होगी। बागेश्वर धाम वाले बाबा ने तरैत पाठी मठ से यह एलान किया। उन्होंने कथा वाचन के दौरान कहा कि अब हम जाएंगे गया फिर आएंगे पटना, आपके दिल में हनुमान जी की भक्ति कभी न चाहिए घटना।